फिरोजाबाद: महिला शक्ति की सदस्यों ने डांडिया नृत्य पर मचाया धमाल

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा डांडिया महोत्सव फिरोजाबाद क्लब में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला शक्ति की सदस्याओं ने नवरात्रि के अवसर पर डाडिया नृत्य में जमकर धमाल मचाया।

समिति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि नव दुर्गा को ब्रह्मांड की परम शक्ति कहा गया है, नौ दिन उपासना करने से भक्त इस शक्ति को सिद्धि के रूप में प्राप्त करते है। नव दुर्गे में डांडिया का भी विशेष महत्व है। भक्त डांडिया नृत्य करके देवी को प्रसन्न करते है। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल की तरफ से यूनिट कौंसिल के अवार्ड भी इस उत्सव में दिये गये।

जिसके आउट स्टैंडिंग प्रेसिडेंट पूनम गुप्ता, आउटस्टैंडिंग प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल, आउटस्टैंडिंग वित्त निदेशिका राखी बंसल एवं आउटस्टैंडिंग ग्रुप, सर्विस प्रोजेक्ट, मोनूमेंट अवार्ड, मेगा आई कैम्प, सर्विस वीक, मेम्बर ग्रोथ अवार्ड दिये गये। लेडी मेम्बर ऑफ ग्रुप अवार्ड दीपा अग्रवाल को दिया गया। फेड अधिकारी वर्तिका जैन की उपस्थिति सराहनीय रही।

वित्त निदेशिका राखी बंसल ने बताया कि डांडिया थीम पर हाउजी और गेम्स में महिलाओं ने खूब आनंद उठाया। सभी महिलाओं ने जमकर डांस किया। इस अवसर पर बीना चैहान, मोनिका रानीवाला, गौरी, तनु, निशा, उषा, नीता, नम्रता, रखी, गुंजन आदि मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789