टूंडला: अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में चला

टूंडला। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरन्तर चल रहा है। हालांकि दीपावली के त्यौहार को देखकर दुकानदार इसका विरोध भी कर रहे हैं। शुक्रवार को स्टेशन रोड सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया।

सीओ टूंडला अनिवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर दोपहर के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका कर्मचारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। सुभाष चैराहा से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया और नगर के सब्जीमंडी तक हटवाया गया। इससे दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा।

हालांकि शुक्रवार होने के चलते नगर की अधिकतर दुकानें बंद मिली। स्टेशन रोड पर जो होडिंग्स व बैनर लगे थे उनको हटवाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार हेमंत कुमार सिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स उपस्थित रहा।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 447