फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा ने सीएमओ पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप, सीएमओ के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग

फिरोजाबाद। ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। जहाॅ प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलैक्ट्रट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हटाए जाने की मांग की है।

सोमवार को ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें कहा है जनपद में 200 से ज्यादा अवैध अस्पताल व पैथोलाॅजी का संचालन सीएमओ की मिली भगत से हो रहा है। आए दिन अवैध अस्पतालों में कई मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक उन अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। संत धर्मानंद स्वामी के साथ सीएमओ कार्यालय में अमानवीय व्यवहार किया गया। फिरोजाबाद सांसद द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच आगरा कमिश्नर के माध्यम से कराई जाने के साथ ही सभी बिंदुओ पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालो में पंडित सीताराम शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, श्याम भारद्वाज, सौरव लहरी, निर्मल शर्मा, भोले यादव, समुद्र गुर्जर, रवि कुमार, अंकुर शर्मा, रंजीत शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, मनोज कुशवाहा, अभय यादव, विपिन शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789