शिकोहाबाद। भारतीय नागरिक कल्याण एवं अपराध निरोधक समित के जिला कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 11 बजे जैन स्ट्रीट में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मंडल प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने फीता काट कर किया। शुक्रवार से अपराध निरोधक समिति का महिला विंग का जिला कार्यालय काम करना प्रारंभ कर दिया है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मंडल प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने फीता काट कर किया। इसके बाद सभी सदस्यों की मीटिंग हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए समिति के सभी सदस्यों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक कल्याण एवं अपराध निरोधक समिति जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिल कर बेहतर कार्य करेगी। जिससे लोगों को न्याय मिल सके।
इसके साथ ही समिति के सदस्य अपने क्षेत्रों में रहने वाले असमाजिक तत्वों पर भी नजर रखेगी और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी होने पर संबंधित थाना पुलिस को अवगत करायेगी। जिससे समय रहते हुए घटनाओं को रोका जा सके। महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन चंदेल, मीडिया प्रभारी प्रिंस महेश्वरीस सचिव नीतू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीलेश सिंह और अंजली सारस्वत ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।