फिरोजाबाद: आलू भाड़ा बढ़ोत्तरी के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक ने दिया ज्ञापन

फिरोजाबाद/आगरा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैतिक ने आलू की भाड़ा बढ़ोत्तरी और घटतौली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर की अध्यक्षता में मंडल के सभी जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगरा मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे कोल्ड स्टोरेज में आलू की भाड़ा बढ़ोतरी और घटतौली को रोका जाए। गुजरात, राजस्थान आदि प्रदेशों की तरह तिमाही के हिसाब से भाड़े वसूलने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाए। साथ ही अधिक भाड़ा बढ़ोतरी को रोका जाए।

मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 9 तारीख तक कोई ठोस कदम उठाते हुये भाड़ा बढ़ोतरी नहीं रोकी गई तो किसान हितों में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और किसान साथी मिलकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे,यमुना एक्सप्रेसवे और मंडल के सभी जनपदों में सभी जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में डी.एच.ओ. ऑफिस में आलू का पाला भरने का काम करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जनपद में सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज के साथ आलू की बेल्ट होने के कारण कोल्ड का किराया बढ़ाने से किसानों के लिए आर्थिक समस्या का बोझ बढ़ेगा।

भाकियू अराजनैतिक ने 9 फरवरी तक भाड़ा बढ़ोतरी नहीं रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।संगठन ने आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है और किसानों को एकजुट करने का काम शुरू कर दिया है। आगरा मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार ने किसानों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। अगर 9 फरवरी तक किसानों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो भाकियू अराजनैतिक का आंदोलन निश्चित है। इस आंदोलन से किसानों की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित होने की संभावना है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1059

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!