-रामलीला मैदान में डाॅ वंदना सिंह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम सेे लोगों का जीता दिल
फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति की 114 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित 18 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में ब्रजलोक कला मंडल द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। पूरा प्रांगण जय बजरंग बली, जय श्रीराम के नारों से गुजायमान होने लगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ बड़े हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम मिश्र इंदु गुरू जी एवं हरिद्वार से पधारी रामकथा व्यास साध्वी डाॅ विश्वेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से श्रीराम दरबार एवं गणेश जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज ब्रजलोक कला मंडल द्वारा ब्रजवंदना से की।
इसके बाद ब्रजलोक कला मंडल की लोक कलाकार डाॅ वंदना सिंह ने अपनी मधुर वाणी से श्रीराम एवं राधाकृष्ण के भजनों से वातावरण को धार्मिक बना दिया। कलाकारों द्वारा हनुमान जी झांकी, रामदरबार, प्रेमलीला, शंकर पार्वती, माखन चोरी आदि पर नयनभिराम प्रस्तुती से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के अंत में वंदना सिंह ने आज विरज में होली रे रसिया का गुणमान किया, तो वहाॅ उपस्थित श्रद्वालुगण मस्त होकर पुष्प वर्षा करने लगे। इस दौरान कलाकारों द्वारा बरसाने की लट्टमार होली और फूलों की होली का जीवंत प्रदर्शन किया। जिसे देखकर श्रद्वालुगण भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मंदिर महंत पं. जगजीवन राम मिश्र इंदु गुरू जी ने समस्त भक्तगण, प्रशासन, नगर निगम, बिजली विभाग आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार प्रकट किया।