फिरोजाबाद: फिरोजाबाद महोत्सव में भगवान राम और आचार्य विद्यासागर के गूँजे जयकारे

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव के छठवें दिवस के मध्यान्ह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किए गए।

हास्य कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय कवि यशपाल यस, मंजुल मयंक, प्रवीन पाण्डे, कृष्ण कुमार कनक, पंकज टूटपडे, प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र, शिवकांत पलिया, धर्मेंद्र सिंह, रीमा सिंह, दिनेश राजा एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि आज मध्यान्ह के सांस्कृतिक कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्त्वाधान में आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें आज जैन धर्म के महामुनिराज आचार्य विद्या सागर के प्रथम समाधि महामहोत्सव के अवसर पर डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा पावनी जैन द्वारा भावपूर्ण नृत्य पर पांडाल आचार्यश्री के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम मे ंचार-चाॅद लगा दिये।


नृत्यांगना सीमा मोदी ने अर्धनारीश्वर नृत्य नाटिका से स्त्री और पुरुष के एक होने का दिया संदेश

फिरोजाबाद। नृत्यांगना, रंगमंच कलाकार और फिल्म अभिनेत्री सीमा मोदी ने फिरोजाबाद महोत्सव में नृत्यनाटिका अर्धनारीश्वर शिव शक्ति के माध्यम से नारी व पुरूष के एकरूपता का भाव दिखाया। सीमा मोदी पार्वती बनी व ग्रुप के सभी कलाकारो के साथ नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही बताया जहां शिव है वहां शक्ति है और जहां शक्ति है वहां है समस्त सृष्टि। इसके बाद बॉलीवुड डांस से धमाल मचाया। सिंगर राजीव बेताब ने कई गानों से दर्शकों को झुमाया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1050

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!