फिरोजाबाद: 10 हजार के इनामियां गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद। थाना अरांव पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर और गो तस्कर को रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।

नसीरपुर थाने के गैंगस्टर इश्तयाक के मैनपुरी से शिकोहाबाद की तरफ आने की जानकारी पर पुलिस टीम बाईपास के पास चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद आई बाइक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा। हड़बड़ाहट में बाइक फिसल कर गिर गई। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर गोली लग गई। उसकी पहचान इश्तयाक निवासी नदराला थाना जसरथपुर एटा के रूप में हुई। वह थाना नसीरपुर में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था।

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपित पर विभिन्न स्थानों में 14 मुकदमे हैं। उसके पास से बरामद बाइक आगरा से कुछ दिन पहले चुराई थी। उसका मूल काम साथियों के साथ मिल कर गोतस्करी और चोरी करना है। एसओ संजुल पांडेय ने शाम को आरोपी को जेल भेजने की जानकारी दी।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789