शिकोहाबाद: भांडरी गांव में मंदिर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

-गृह कलह से तंग महिला ने लगाया फंदा, शव मेडिकल कॉलेज भेजा

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतगर्त गांव भांडरी में एक महिला ने गृह कलह के चलते घर के पास बने मंदिर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को परिजनों की मदद से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।

भांड़री निवासी 30 वर्षीय ऊषा निवासी मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव गढिया भदोल का भांडरी निवासी रवि यादव के साथ नौ साल पहले विवाह हुआ था। इस बीच छह साल पूर्व उसने एक बच्चे सूरज (6) को जन्म दिया। यह मंदिर मृतका के ससुर ने आठ साल पूर्व बनवाया था। जिसमें मंगलवार सुबह ऊषा ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह दंपत्ति में विवाद हुआ था। जिसकी सूचना मृतका के पति रवि ने डायल 112 पर दी थी। जिसके कुछ देर बाद महिला ने मंदिर में जाकर फंदा लगा लिया।

महिला की मृत्यु की जानकारी होते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गये और उन्होंने मृतका के पति रवि को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। झगड़े का कारण मृतका के ससुर द्वारा तीन बीघा जमीन बेंचना था। इसी बात को लेकर दंपत्ति में झगड़ा होता रहता था। रवि के पिता के पास 12 बीघा जमीन थी, जिसमें से तीन बीघा जमींन बेंच दी। मृतिका का पति केंटर चलाता है। दो दिन पूर्व भाड़े पर केंटर को लेकर गया था। जब वह घर लौटा तो कैंटर के भाड़े को लेकर भी पत्नी से विवाद हुआ। जिससे क्षुब्ध महिला ने मंदिर में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

महिला की मृत्यु की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच और फील्ड यूनिट बुला कर सघन जांच कराई। इसके बाद मृतका के पति की मदद से शव को नीचे उतार कर फिरोजाबाद मेडिकल लेज भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि महिला ने गृह कलेह के चलते फंदा लगा कर आत्महत्या की है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 865