फिरोजाबाद: निगम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन



-आरोप पं. बनारसी दास शर्मा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास होने के बाद मुकर गया निगम प्रशासन

फिरोजाबाद। पंडित बनारसी दास शर्मा की प्रतिमा कोटला चुंगी  चौराहे पर लगाने और  चौराहे का नाम उनके नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में पास होने के बाद अपर नगर आयुक्त ने पत्र जारी करते हुए इसे अफवाह बताया। इसी बात को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर निगम में विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकारिणी की बैठक में कोटला चुंगी पर पंडित बनारसी दास की प्रतिमा लगाने और नाम बदलने का प्रस्ताव पास कराया गया था। इसके विरोध में भीम आर्मी द्वारा कोटला चुंगी का नाम बाबा साहब के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की गई थी। दोनों पक्ष में विवाद की स्थिति बनने पर रविवार को नगर निगम द्वारा प्रस्ताव पास होने के संबंध में खंडन जारी किया गया था। सोमवार को उपसभापति विजय शर्मा सहित कई पार्षद और ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित होकर नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उपसभापति विजय शर्मा ने कहा कि निगम की कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव संख्या 3 मेरे द्वारा क्रम संख्या एक पर कोटला चुंगी  चौराहे का नाम पं. बनारसी दास शर्मा किये जाने का प्रस्ताव दिया गया था। जो कि निगम कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया था। सहायक नगर आयुक्त द्वारा दो मार्च को बिना सदन के सूचित किये उक्त प्रस्ताव को प्रेसनोट द्वारा खंडित करते हुए समाज में मतभेद एवं वैमनस्यता फैलाने का कार्य किया गया है। इसे ब्राहमण समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।

उन्होंने नगर आयुक्त से उक्त प्रेस नोट का खंडन करते हुए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की है। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि नगर निगम में प्रस्ताव होने के बाद भी नाम न बदलने और इसे मात्र अफवाह करार दिए जाने का पत्र जारी कर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोटला चुंगी  चौराहे का नाम पंडित बनारसी दास के नाम पर ही रखा जाएगा।

वहीं ब्राहमण समाज के विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने पर नगर निगम परिसर में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया के अलावा थाना उत्तर पुलिस मौके पर गई और स्थिति कों संभालने में जुट गई। समाज के लोगों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि जब तक पत्र का खंडन नहीं किया जाएगा और  चौराहे का नाम पं. बनारसी दास शर्मा के नाम पर रखे जाने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पार्षद पूनम शर्मा, सुनील मिश्रा, कौशल किशोर उपाध्याय, संदीप तिवारी, देव शर्मा, सुनील शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter