फिरोजाबाद: निगम ने हनुमान रोड का कराया पेंचवर्क, व्यापार मंडल ने किया आभार प्रकट

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा पानी की पाईप लाइन डाले जाने के लिये हनुमान रोड को खोदा गया। लेकिन निगम उसे ठीक कराना भूल गया। क्षेत्रिय लोगों की समस्या को देखते हुए फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष जोरदार तरीके से समस्या रखते हुए समाधान कराने की मांग रखी थीं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि उक्त समस्या का पांच मार्च तक समाधान नहीं किया गया, तो राजेंद्र विश्राम गृह में छह मार्च को व्यापारियों द्वारा नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। निगम अधिकारियों ने हनुमान रोड के वांशिदों की समस्या को देखते हुए बुधवार रात्रि को खुदी हुई सडक का पेचवर्क करा दिया गया। व्यापरियों की मांगो को पूरा किये जाने पर फिरोजाबाद उद्योग व्यापर मंण्डल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा एवं उनकी टीम ने निगम अधिकारियों को आभार प्रकट किया।