फिरोजाबाद: ब्रह्माकुमारी ने नारी शक्ति को किया सम्मानित



फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिल्वर सिटी स्थिति सेवा केंद्र पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को माला और बैज पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था महिलाओ के लिए मिशाल है। ब्रह्माकुमारी संस्थान नारी शक्ति द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा और एक मात्र संगठन है। यहां मुख्य प्रशासिका से लेकर प्रमुख पदों पर महिलाएं ही हैं। नारी सशक्तिकरण का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि यहां के भोजनालय में भाई भोजन बनाते हैं और बहनें बैठकर भोजन करती हैं। संगठन की सारी जिम्मेदारियों को बहनें संभालती हैं और भाई उनके सहयोगी के रूप में साथ निभाते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस संगठन की सफलता और विशालता को देखते हुए कहा था कि यहां नारी शक्ति ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि नारी को मौका मिले, तो वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती है।

समाज सेविका कल्पना राजौरिया ने बताया कि हमें सिर्फ महिला दिवस पर नहीं बल्कि हर रोज नारी का सम्मान करना चाहिए। जिसने नारी सम्मान करना छोड़ा है, उसी घर का पतन हुआ है। माथुर वैश्य क्लब की सचिव अल्का गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को जीवन में कुछ आघ्यात्मिक क्षेंत्र में भी अपनी रुचि बढ़ानी चाहिये। जिससे पारिवारिक समस्याओं को हल कर सके। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और मार्बल रेस प्रोग्राम किया गया।

म्यूजिकल चेयर रेस में सुनीता देवी प्रथम, अलका गुप्ता द्वितीय और उर्मिला गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। मार्बल रेस में अलका गुप्ता प्रथम,, चंपा देवी द्वितीय स्थान और संगीता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिकारी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने किया। इस दौरान महापौर कामिनी गुप्ता, मीरा शर्मा, सुमन राठौर, नीलम शर्मा, प्रीति गोलस, अंजू अरोरा, रेनू, रिंकी, मधु आदि मौजूद रही।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 356

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter