फिरोजाबाद: डिजिटल सुरक्षा सर्तकता पर छात्रों को किया जागरूक



फिरोजाबाद। जनपद में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पुलिस विभाग के सहयोग से साइबर थाना द्वारा डिजिटल सुरक्षा, सर्तकता के संबंध में जागरूक किया। छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

नायारण डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रकार, उनके होने के तरीकों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर सतर्कता के महत्व पर भी जागरूक किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य वी.के. सिंह यह प्रशिक्षण छात्रों को पुलिस विभाग की कार्यशैली को समझने, समाज में सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका को जानने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त साइबर थाना टीम द्वारा आपातकालीन सेवाओं जैसे 112, 1090, 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के 120 छात्रों ने भाग लिया।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter