फिरोजाबाद: कैला देवी एवं वैष्णो देवी धाम पर मंगला दर्शनों को उमड़ेगा भक्तों का सैलाब कल



-नवरात्रि के प्रथम दिन घरों एवं मंदिरों में होंगी माॅ शैलपुत्री की आराधना

फिरोजाबाद। नगर में आज से चैत्र नवरात्रों की शुरूवात हो रही है। घर-घर में प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। शहर के मंदिरो में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरो से की जा रहीं हैं। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मां भगवती के दर्शनों के लिए भीड़ उमडेगी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए व्यापक इंतजाम किए है। वहीं मंदिरों आसपास पूजा, हवन सामग्री की दुकानें सज गई है।

नवरात्र का प्रथम दिन रविवार से शुरू होगा। पहले दिन मंगला दर्शनों को मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ उठेगा। सुबह चार बजे से मंगला दर्शन के साथ ही भक्तो का हुजूम मंदिर पर पहुंचना शुरू हो जाएगा वही आगरा रोड स्थित वैष्णो देवी के भवन पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आने वाले श्रद्धालुओ को रैलिंग से होकर गुजरना होगा। गुफा के अंदर मोबाइल, पर्स ले जाने की अनुमति नही होगी।

वहीं मॉ राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में मंगला दर्शन सुबह चार बजे से होगे। जिसके लिए मंदिर कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतंजाम किये है। वहीं मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकाने सज गई।

शनिवार को पूजा सामग्री की दुकानों पर महिलाऐं एवं युवतियों देवी की पोशाक, हवन, पूजन का आदि सामन की जमकर खरीददारी की।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter