फिरोजाबाद: धूमधाम से निकली महाराजा गुहराज निषाद की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गाजे-बाजे के साथ महाराजा गुहराज निषाद की जयंती गांधी पार्क से निकाली गई। जो कि नगर विभिन्न मार्गो होती हुई छारबाग तिराहा स्थित भगवान महाराजा गुहाराज निषाद राज की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
महाराजा गुहाराज निषाद राज की जयंती का शुभारम्भ शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा, नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर बाग छिंगामल, सिनेमा चैराहा, गंज चैराहा, सदर बाजार, थाना दक्षिण, चंद्रवार गेट, रामनगर होते छारबाग तिराहा स्थित भगवान महाराजा गुहराज निषाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आधा दर्जन झांकिया रही।
शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मीना राजपूत, सुखपाल निषाद एडवोकेट, किशन भाई, देवेंद्र निषाद, किशन निषाद, राजू निषाद, प्रेम सिंह नेताजी, मनोज वर्मा, राजेश वर्मा, निहारिका वर्मा प्रधान, किताब सिंह, अजय वर्मा, डीआर वर्मा के अलावा निषाद समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।