फिरोजाबाद: धूमधाम से निकली सम्राट अशोक की शोभायात्रा

-शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। चक्रवती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में चक्रवती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकेतन स्कूल थाना रसूलपुर से निकाली गई। शोभायात्रा में महापुरूषों की झांकियों के साथ सम्राट अशोक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
चक्रवती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार जयवंत सिंह सैनी ने किया। शोभायात्रा निकेतन स्कूल रामगढ़ से प्रारम्भ हुई, जो कि डाक बंगला, इमामबाड़ा चैराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चैराहा, डाकखाना चैराहा, कोटला चुंगी चैराहा होते हुए राधाकृष्ण गार्डन कोटला मंडी समिति पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में महात्मा ज्योतिराॅव फुले, माता सावित्रीबाई फुले, भगवान बौद्व, लवकुश भगवान, भारत माता, संस्थापक ठा गुलाब सिंह कुशवाह, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाह की झाकी के अलावा सम्राट अशोक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सांसद अक्षय यादव, कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह, प्रेम सिंह शाक्य, देवेश शाक्य, सतेंद्र जैन सौली, मीना राजपूत, समिति अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाह, अजीत कुशवाह, दीपक सिंह कुश्वाह, बंटू कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, राकेश बाबा, महेंद्र कुशवाह, अनार ंिसंह कुशवाह, गोतम कुशवाह, उमेश कुशवाह, योगेश कुशवाह, मदन मोहन कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, डाॅ ज्ञान सिंह शाक्य, वीरेंद्र सुमन, अन्ना ठाकरे आ
दि मौजूद रहे।