फिरोजाबाद: मां कैला देवी युवा भक्त मंडल ने कन्या पूजन कर किया प्रसाद वितरण

फिरोजाबाद। मां कैला देवी युवा भक्त मंडल द्वारा हर बार की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन बस स्टैंड पर किया गया। जिसमें भोग के बाद कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धा-भाव से प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर चैत्र नवरात्र में नौ दिनों तक चले दर्शन-पूजन के बाद मंगलवार को कन्या पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर भोग लगाया गया। इसके बाद बस स्टैंड पर विधि-विधान से कन्या पूजन हुआ।
सभी कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षणा दी गई। पूजन के बाद भक्ति-भाव से प्रसाद का वितरण हुआ। जिसमें दोपहर तक प्रसाद लेने वालों का तांता लगा। इस दौरान राज शर्मा, आकाश जैन, देवराज, शीभू, भोला, मोहित बंसल, योगेश उर्फ योगी, आनंद, सचिन, भूरा आदि का सहयोग रहा।