फिरोजाबाद: व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर के महानगर अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बेश शर्मा का नगला बरी बाजार समिति द्वारा शिव मंदिर नगला बरी पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा संघर्ष एवं व्यापारियों की एकता सहयोग के कारण प्रांतीय और नेतृत्व के द्वारा मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उसके निर्वाह करने का पूर्ण प्रयास आपके सहयोग से करूंगा। उन्होंने इसके लिए प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु उपाध्याय एवं संचालन मुन्नालाल गोला महामंत्री ने किया। स्वागत करने वालों में नरेश पंजाबी, राजपाल यादव, पारुल गुप्ता, आलोक कुमार राणा, फूलन सिंह बघेल, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, नरेंद्र चंद्र वर्मा, रिहान अहमद, महाराज सिंह, अशोक प्रजापति, महेंद्र सिंह बघेल, विनोद बघेल, प्रेम बघेल, राजू भाई, बॉबी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1336