फिरोजाबाद: ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

-ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग
‘फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पांच सूत्रीय ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौंपा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं प्रदेश महामंत्री विकास चंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सहायक नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में एक मई से ठेका सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार रू. प्रतिमाह किये जाने, भीषण गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक करने, आगामी ठेका कर्मचारियों की भर्ती में गरीब, विधवा, महिला, पुरुषों को प्राथमिकता देने की मांग के साथ एक कमेटी का गठन की मांग की गई है।
जिसमें सफाई कर्मचारी यूनियन के एक सदस्य को भी कमेटी में शामिल किया जाए। सभी कर्मचारियों का ईपीएफ नियमानुसार काटा जाएं और ईएसआई कार्ड जारी किया जाएं। नाला गैंग को स्थाई रूप से 12 महीने के लिए लगाया जाए आदि मांगे रही। ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार वाल्मीकि, विकास चंद्र वाल्मीकि, नितिन चैहान, शिवा मेशी, रोहित चैहान, अनिकेत वाल्मीकि, कुक्कू दास आदि मौजूद रहे।