शिकोहाबाद: भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता



-भाजपा युवा कार्यर्कताओं ने बाइक रैली निकाल कर बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बुधवार को एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करने के लिए कहा। वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया।

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अकित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी रहे। रैली ग्रीन पार्क से एटा तिराहा, पक्का तालाब, तहसील तिराहे, नारायण होटल, स्टेट बैंक, बड़ा बाजार होते हुए काली देवी मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम रहे। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। मजबूत कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य योगी सरकार के आठ साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का संदेश जनता तक पहुंचाना था। इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. रामकैलाश यादव, डाॅ एसपी लहरी, फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख डाॅ लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, अरविंद पचैरी, अश्वनी भारद्वाज, कन्हैयालाल गुप्ता, योगेश प्रताप सिह बघेल, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, विष्णु सक्सेना, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल, आकाश गुप्ता, शालू गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, अभिषेक, सुशील, गगन, राजा, सतीश, लकी आदि लोग मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter