फिरोजाबाद: सरकार के आठ साल पूरे होने पर निकली बाइक रैली



-भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

फिरोजाबाद। भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। अटल पार्क से रैली का शुभारम्भ भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र दिवाकर, विधायक सदर मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर एवं प्रवासी अरविंद पाराशर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर में भ्रमण करती हुई सुभाष तिराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद समापन हुआ।

इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में सफल 8 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के साथ कानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा सरकार में विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिला है। पहले की सरकारों में गरीबों के हक को बिचोलिए खा जाते थे, लेकिन इस सरकार में बिचोलियों का काम समाप्त कर दिया गया है। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। वह दिन हो या रात किसी भी समय बिना किसी डर के आ जा सकती हैं। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। गुंडे और माफिया या तो जेल के अंदर हैं या उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

सरकार ने रोजगार और किसानों के क्षेत्र में भी काम किया है। बाइक रैली में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखबार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वमार्, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, आनंद अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, राजेश झा, राहुल, विकास दिवाकर, हेमंत मित्तल, हिमांशु, संकेत, ध्रुव, कमल दिवाकर, मनीष गौतम कुशवाहा, प्राचीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1464

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter