फिरोजाबाद: भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक भाजपा कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा 17 मई को सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में निकाली जायेगी, 19 मई को जसराना विधानसभा से फरिहा में, 20 मई को टूंडला में दीपा चोराहे से सुभाष तिराहे तक निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के निमित्त 21 से 31 मई तक जिले में वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष व जिला कार्यक्रम संयोजक हनुमंत सिंह बघेल ने बताया कि केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के निमित्त 21 से 31 मई तक जनपद फिरोजाबाद में वृहद स्तर पर आगामी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 19 मई को महिला सशक्तीकरण हेतु दौड़ रन फॉर, 21 मई को जिला संगोष्ठी, 23 मई को घाट सज्जा एवं नदी आरती, 25 मई को प्रदर्शनी, 26 व 28 मई को पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन, 29 व 30 मई को नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, 31 मई को एनजीओ द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आदि कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सफल आयोजन के लिए पार्टी के जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप कर कार्ययोजना तैयार की।
इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, योगेंद्र सिंह चैहान, राघवेन्द्र सिंह पूर्व चेयरमैन, आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, शैलेन्द्र सिंह, रेनु उपाध्याय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह जिला संयोजक सोशल मीडिया, शिवशंकर शर्मा, सतीश च्रद्र प्रजापति, सुरेंद्र सावन झा, सुधाकांत कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।