फिरोजाबाद: जन कल्याण विकास समिति की प्रथम अध्यक्ष की मनाई पुण्यतिथि



फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति की प्रथम अध्यक्ष स्व. रेशम देवी की प्रथम पुण्यतिथि आंबेडकर पार्क हिमायूंपुर में मनाई गई। समिति के पदाधिकारी ने पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जन कल्याण विकास समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा समाजसेविका रेशम देवी का जन्म एक जनवरी 1949 को जिला इटावा ग्राम ईश्वरपुरा में हुआ था। जिस समय शिक्षा का अभाव बहुत कम था, उस समय रेशम देवी एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करती थी।

उन्होंने अपने जीवन में परिवार की स्थिति ठीक ना होने के कारण खुद नहीं पड़ी थी, मगर विवाह के बाद उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा की शिखर तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह एक समाजसेवी के रूप में कार्य करती थी और अपने जीवन में एक बार ग्राम प्रधान का चुनाव लडी थी, मगर वह हार गई थी।

उन्होंने अपना होंसला बनाए रखा और जनता में समाजसेविका के रूप में जनहित के कार्य करती रही। श्रद्धांजलि सभा मे डॉ विनोद यादव, नरेश शंखवार, पवन चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र प्रधान, राजकुमार राठौर, ममता जैन, बंटू कटोरिया, डॉक्टर बृजेश यादव, सोनेश चक, धर्मेंद्र बघेल, प्रबंधक रीता ओसवाल, रविता चैहान, प्रमोद प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter