फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाई गई छोटे लोहिया जगनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि



फिरोजाबाद। बुधवार को समाजवदी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी छोटे लोहिया जगनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये। साथ ही वक्ताओं ने उनके जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्चर मिश्र का जन्म वलिया जिले के एक गांव में हुआ था। मिश्र अपने अध्ययन काल से ही राजनीति के जुड गये थे। वह आजीवन समाजवदी विचार धारा से जुडे रहे। 1967 मे उन्होने अपना पहला लोकसभा चुनाव फूलपुर से विजयलक्ष्मी पंडित के खिलाफ लडा लेकिन वह चुनाव हार गये। वही पूर्व विधायक आजीम भाई ने कहा कि छोटे लोहिया 1968 में के.डी मालवीय को हराकर वह पहली बार लोकसभा पहुंचे। 1977 में विश्वनाथ प्रताप सिंह को बड़े अंतर से हराकर लोकसभा पहुंचे।

मिश्र जी भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में कई बार मंत्री भी रहे। सारा जीवन उन्होने सहजता एवं लोगों के हित में कार्य करते हुये बिताया। समाजवादी विचार धारा के प्रति उनकी प्रतिबद्वता के कारण ही उन्हे डाॅ. राम मनोहर लोहिया के संदर्भ में छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता है। समाजवादी पार्टी ने उनके नाम से कई योजना जनता के हित के चलाई गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाएं गए सिद्वांतों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान रमेश चंचल पंूर्व विधायक, रामवीर सिंह, डाॅ. विजय आर्या, मीना राजपूत, नीरज यादव, दीपू यादव, राजू यादव, रघुराज सविता, भीषमपाल सिंह, डा. आशीष देव, आदर्श यादव धन्नू, मुकेश चन्द्र, रवीन्द्र सिंह, योगेश गर्ग, गुलाब सिंह प्रधान, रूमा यादव, वीरी सिंह प्रधान, राजकुमार धनगर, मोहित राठौर, अनार सिंह दिवाकर, ललितेश यादव, सुरजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter