फिरोजाबाद: जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक में परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर कार्यालय पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ तथा भगवान परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से कहा कि 4 मई को भगवान परशुराम की शोभायात्रा पूरे धूमधाम के साथ दोपहर तीन बजे राजा दाल मिल से प्रारंभ होगी। जो कि नालबंद चैराहा, राधाकृष्ण मंदिर, गली बौहरान, छोटा चैराहा, सदर बाजार, जलेसर रोड, डाकखाना चैराहा होते हुए भगवान परशुराम शिविर रामलीला मैदान पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि शोभायात्रा बैंडबाजे, झांकियां और काली अखाड़े, ऊंट, घोड़े आदि के साथ निकाली जाएगी। महिला जिलाध्यक्ष मिथलेश वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष रिचा दीक्षित तथा शोभायात्रा अध्यक्ष पंडित किरण पांडे ने कहा कि लगभग 500 महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा, मधुरिमा वशिष्ठ, प्रतिभा वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ, कीर्ति शर्मा, अवनीश कुमार तेगुरिया गामा, राकेश तेगुरिया, आशीष शर्मा, अनुराग राष्ट्रवादी, कान्हा वशिष्ठ, अरुण शर्मा, आशीष दीक्षित, सौरभ लहरी, रंजीत दुबे, अंशुल राजोरिया, पंडित नीरू, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।