फिरोजाबाद: चुनावों पर होने वाले खर्चो को रोकने के लिए एक साथ हो चुनाव

-एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर हुई भाजपा की संगोष्ठी
फिरोजाबाद। देश में चुनौतियों और प्रभावों को देखते एक साथ चुनाव कराने की मांग भाजपा ने की है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर चर्चा की गई। जिसका सभी ने समर्थन किया।
भाजपा महानगर की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने वर्तमान प्रासंगिकता और दूरगामी प्रभावों पर विचार साझा करते हुए कहा कि 9 चुनाव होते है, जिसमें सरकार सोचती है खर्च काफी होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया है कि 90 हजार करोड़ लोकसभा चुनाव में, 18 हजार करोड़ यूपी विधानसभा चुनाव में खर्च होता है। अगर पांच वर्ष में एक बार चुनाव होगा तो उसका लाभ देश को ही मिलेगा, पैसे की बर्बादी बचेगी, पैसा विकास कार्यों में लगेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव को कैंपेन की तरह लें, विकसित भारत तभी बनेगा, लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए चुनावी सुधारो की आवश्यकता पर बल दिया।
सदर विधायक सदर मनीष असीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय चुनाव को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। देश मे सन 1951 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते थे। राजनीतिक पार्टियों की महत्वाकांक्षाओं के कारण यह व्यवस्था समाप्त हो गई। इससे देश के विकास की गति धीमी पड़ी। देश की 80ः आबादी और राजनीतिक दल इस प्रस्ताव के पक्ष में है। संगोष्ठी में पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, प्राची अग्रवाल, नीता धनगर एड, डा. मयंक भटनागर, विनोद पचैरी, डॉमहेश गुप्ता, डॉ रेनू गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र दिवाकर, नानक चंद अग्रवाल, सुनील टंडन, विश्वदीप सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता, डा. एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, मुकेश गुप्ता मामा, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, सुनील शर्मा राधेश्याम यादव, बीएस गुप्ता, अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अनुपम शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, देश दीपक राजा, भारत सिंह, मुन्नी देवी, राखी गुप्ता, राम लड़ेंती लकी, नमन आदि मौजूद रहे।