फिरोजाबाद: बाबा खाटू श्याम समिति ने 35 कन्याओं का कराया विवाह

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम समिति द्वारा राधाकृष्णा गाॅडर्न में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा 35 कन्याओं के हाथ पीले कराएं गए। साथ ही समिति द्वारा गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। समिति के संस्थापक बंटू कुशवाह ने बताया कि आज 35 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया है।
कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, कौशल किशोर उपाध्याय, प्रेमप्रकाश कुशवाह, रंजीत बघेल, सुभाष राठौर, राहुल बघेल, आनंद गौतम, सुरेंद्र कुशवाह, जयप्रकाश कुशवाह, मनोज कुशवाह, अमित गुप्ता, अरविंद गौतम, पंकज राठौर, गगन राठौर, अभिषेक कुशवाह आदि मौजूद रहे।