फिरोजाबाद: भारतीय मजदूर संघ ने कांच एवं चूड़ी श्रमिक एक्ट बनाने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कांच एवं चूड़ी श्रमिक एक्ट बनाने की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर डीएम के संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस एक्ट के बनने से मजदूरों को इसका लाभ मिल सकेगा।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रमाकांत यादव ने एसडीएम मुख्यालय विकल्प को ज्ञापन देते हुए कहा कि जैसे कि बीडी का एक्ट है, चीनी का एक्ट है। इसी प्रकार कई तरह के अन्य एक्ट हैं। लेकिन जनपद फिरोजाबाद एक ऐसा शहर है जिसमें सदियों से कांच का काम एवं सुहाग का प्रतीक कांच की चूड़ियां बनती चली आ रही हैं। इस जिले में करीब 7 लाख मजदूर एवं उद्योगपतियों की जीविका कांच उद्योग से चलती है। कांच के कारोबार के कारण ही सरकार को अन्य स्त्रोंतों से राजस्व प्राप्त होता है। इसलिए कांच, चूड़ी एवं श्रमिक एक्ट (कांच श्रमिक एक्ट) होना अति आवश्यक है।

फिरोजाबाद पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा जिला है। जहां चूड़ी का कार्य होता है। इस कारण इसको अलग श्रेणी में रखा जाना चाहिए। फिरोजाबाद की विशेषता है कि यहां फिरोजाबाद के काच, चूड़ी उद्योग से ही अन्य जिले एवं पूरे देश में कारोबार चलते हैं। कांच श्रमिक एक्ट न होने के कारण चूड़ी का काम बंद होने की कगार पर है। आए दिन श्रमिक एवं उद्योगपतियों में कोई ना कोई विवाद की स्थिति बनी रहती है। हड़तालों के माध्यम से कई बार राज्य एवं केंद्र सरकार का नुकसान होता है। इसलिए यह एक्ट अति आवश्यक है। इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन को अग्रसारित करें।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1045

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!