फिरोजाबाद: भाजपा ने मनाई अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती

फिरोजाबाद। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। जिसमें उनके संघर्षमय जीवन की जानकारी दी गई।
भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हाथरस अंजुला सिंह माहौर ने करते हुए कहा कि ऐसी नारी शक्ति जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्मसत्ता, तीनों का संतुलन साधकर भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वे राजसिंहासन पर नहीं, जनमानस के हृदय में विराजमान थीं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि काशी से केदारनाथ तक, सोमनाथ से रामेश्वरम् तक जहाँ श्रद्धा रुकी, वहाँ अहिल्याबाई पहुँचीं। उनका शासन न्याय का प्रतीक, और उनका जीवन सेवा का व्रत था। वे भारत की सांस्कृतिक एकता की आधारशिला हैं।
आज भी हर युग उन्हें स्मरण कर लोकसेवा की प्रेरणा पाता है। कार्यक्रम में हनुमंत सिंह बघेल, हरीश घनगर, महावीर सिंह बघेल, योगेंद्र सिंह घनगर, सतीश बघेल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, अजय बघेल, चेयरमैन मक्खनपुर गीता दिवाकर, मुन्नी देवी, अवनीश गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, संदीप पाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन जैन, दिनेश गुप्ता, निर्दाेष कुमार आदि मौजूद रहे।