फिरोजाबाद: भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का करें प्रचार-नानक चंद्र अग्रवाल



फिरोजाबाद। उ.प्र. सरकार के आठ वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु महानगर की कार्यशाला का आयोजन महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर की अध्यक्षता मे किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल ने पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली सरकार के सेवा, सुशासन और सुरक्षा के आठ साल ऐतिहासिक हैं। समग्र विकास एवं लोक कल्याण को समर्पित एवं सुशासन स्थापित करने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार के उत्तर प्रदेश में उपलब्धियां से परिपूर्ण 8 वर्ष पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि विगत 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने पूरे मनोयोग से प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य करते हुए सभी वादों और संकल्पों को बखूबी पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज का उत्तर प्रदेश अराजकता मुक्त होकर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।

इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, राजेन्द्र बोहरे, सुनील शर्मा, डॉ एसपी लहरी, कन्हैया लाल गुप्ता, राधेश्याम यादव, विष्णु सक्सेना, डॉ अमित गुप्ता, सतीश यादव, उदय ठाकुर, सत्यवीर सिंह गुर्जर, प्रचीर सेठ, देशदीपक गुप्ता राजा, लायक सिंह शंखवार, अनार सिंह कुशवाहा, गौतम कुशवाह, शिवम दीक्षित, सत्य प्रकाश यादव, भारत सिंह वर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, मुन्नी देवी, सुशील यादव, सत्यपाल सिंह चैहान, सुशील जैन, मधुरिमा गुप्ता, रामनरेश कटारा, कैलाश ओझा, प्रमोद पाल बघेल, निर्मल शर्मा, राजकुमार छिब्बर, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter