फिरोजाबाद: बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत



फिरोजाबाद। थाना पचोखरा क्षेत्र में बहन के घर से वापस लौट रहे बाइक सवार भाई को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में भाई की मौत हो गई। मृतक मेहनत मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पोपगढ़ निवासी 25 वर्षीय सौरभ पुत्र राजवीर सिंह मेहनत मजदूरी करता था। वह थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गोदी गढ़ी निवासी अपनी बहन के घर पर आया था और यहां से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सराय नूर महल के पास पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक सौरभ बहन के घर पर आया था और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। वह दो बच्चों का पिता भी था। परिजनों का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter