फिरोजाबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहीद सूरज सिंह यादव को श्रंद्वाजली की अर्पित

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने इटावा जिले की चकरनगर तहसील के गांव प्रेम का पुरा निवासी शहीद सूरज सिंह यादव के घर पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हमें शहीद सूरज सिंह यादव की शहादत पर गर्व है, परन्तु जिला प्रशासन द्वारा शहीद का अपमान किया गया। उनके शव को रखने के लिए ताबूत तक उपलब्ध नहीं कराया गया, ना ही प्रोटोकॉल दिया गया। जिससे सभी लोगो में रोष व्याप्त है।
प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम शहीद का सम्मान करने आये है। श्रद्धांजलि अर्पित कर पता लगा कि शासन प्रशासन द्वारा शहीद को उचित सम्मान न देकर अनदेखी की गईं, जो कि गलत है। शहीद को पूरा सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।इस दौरान हाजी सईद पटेल, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, अजय यादव, अनिल यादव, संजय यादव, विराट दिवाकर आदि मौजूद रहे।