फिरोजाबाद: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन हुए फरार



-एक साल पहले हुई थी शादी, मृतका के परिजनो ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। ससुरालीजन अभी फरार हैं। मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी।

ओछा मैनपुरी के नगला सलेगी निवासी 20 वर्षीय मोनी की शादी थाना नारखी क्षेत्र के गांव गौंछ का बाग साबरी निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी। सोनू राजमिस्त्री का काम करता है। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे थे। कई बार उसने मायके में भी शिकायत की थी।

हमने ससुरालीजनों से वार्ता भी की लेकिन इसके बाद भी वह उसे परेशान करते रहे। अब उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका मिला है। दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। ससुरालीजन फरार हो गए हैं। यदि वह दोषी नहीं थे तो फिर क्यों भागे। ऐसे दहेजलोभी ससुरालीजनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ससुरालीजन अभी फरार हैं। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter