फिरोजाबाद: आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान का चढ़ाया गया लाडू

फिरोजाबाद। भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) द्वारा चंद्रप्रभु प्रकट स्थल (चरण छतरी) यमुना तट चंद्रवार पर आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण लाडू बहुत ही धूमधाम के साथ चढ़ाया गया।
मंच के संस्थापक हिंद प्रधुमन जैन ने बताया कि निर्वाण लाडू के उपलक्ष्य में चरण छतरी पर हिंदू एकता की मिशाल पेश की गई जिसमें सिख समाज, सनातन धर्म के गीत हुए और वक्ताओं ने एकजुट रहने की अपील की।
संजीव जैन ने बताया कि यह चरण मन्दिर आज से लगभग 27 वर्ष पहले भारतीय जैन मंच द्वारा कराया गया था। यह वही स्थान है जहां से चंद्रप्रभु भगवान की स्फटिक मणि की प्रतिमा यमुना जी से प्रकट हुई थी। कार्यक्रम में प्रवीण जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, धर्मेंद्र जैन, अनिकेत जैन, अंकुश जैन, राजा जैन, रॉबिन जैन के अलावा सैकड़ो महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।