फिरोजाबाद: घर-घर हुई आदिशक्ति के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की आराधना



-मां वैष्णो देवी धाम मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

फिरोजाबाद। नगर में नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां राजराजेश्वरी मां केला देवी मंदिर एवं वैष्णोदेवी धाम में मंगला दर्शन के लिए भक्तों की भीड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं मंदिर परिसर में माॅ के भजनों पर भक्तगण झूमते दिखाई देते है।

बुधवार को घर-घर में आदिशक्ति के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। शंख, घंटा और घड़ियाल बजाकर मां को रिझाया। शहर से सात किलोमीटर दूर मां वैष्णो देवी धाम में सुबह चार बजे से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण में नेजा चढ़ाने वालों की होड़ लगी हुई थी। मां भगवती के दर्शन के लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थी। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

वहीं रामलीला मैदान स्थित मां राजराजेश्वरी मां केला देवी मंदिर सुबह से लेकर शाम तक माॅ के दर्शनों के भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने माॅ के दर्शन कर मन्नौती मांगी। साथ ही चलो बुलावा आया, माता ने बुलाया भजनों पर भक्तगण थिरकते दिखाई दिए। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583