फिरोजाबाद: भारत के संविधान के कारण ही हम आज सामाजिक, समानता और बंधुता कायम करने में सफल हुये हैं-डीएम



-जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट एवं सीडीओ ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण

फिरोजाबाद। जनपद में 76 वां गणतन्त्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलैक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी शत्रौहन वैश्य ने विकास भवन में तिरंगा फहराया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अधिकारियों, कर्मचारियो एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हेतु संविधान जरूरी है। हम बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के ऋणी है। जिन्होंने हमें इतना विशाल और विशिष्ट संविधान प्रदान किया है। कई देश आज राजशाही और तानाशाही से गुजर रहें हैं, ऐसे में हमारा संविधान ऐसे देशो के लिये नजीर साबित हुआ है।

इस संविधान के कारण भी हम आज सामाजिक, समानता और बंधुता कायम करने में सफल हुये हैं। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, इसके बावजूद हम एक बने हुये हैं। इसका एक महत्वपूर्ण कारण हमारे संविधान में निहित न्याय, समानता और स्वतंत्रता की भावना है। संविधान में जरूरत के हिसाब से कई संशोधन हुये इसके बावजूद भी संविधान की मूल भावना आज भी कायम है।

इससे पूर्व स्कूल से आये दिल्ली पब्लिक स्कूल से आये बच्चों ने राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों और गार्ड ऑफ ऑर्नर को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम सहित कलैक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter