फिरोजाबाद: जमीन विवाद में चली गोली, डॉक्टर के रिश्तेदार को लगी गोली, दो महिलाएं भी घायल
फिरोजाबाद। आजाद नगर स्थित कोटला मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। डॉक्टर एसकेएच यादव की जमीन को लेकर दलित समाज के लोगों से विवाद चल रहा था।
23 अप्रैल को कोर्ट ने डॉक्टर यादव के पक्ष में फैसला सुनाया था। आज जब डॉक्टर यादव अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन देखने पहुंचे, तब दलित परिवार की महिलाएं और युवक वहां आ गए। इसी दौरान सूरज नाम के व्यक्ति ने डॉक्टर यादव के रिश्तेदार अरविंद पर गोली चला दी। गोली अरविंद के कंधे में लगी है। उन्हें इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस घटना में दो महिलाओं को भी मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर थाना लाइनपार संजुल कुमार पांडे का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।