फिरोजाबाद: मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो……….

-श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन महाराज की सजाई गई झांकी
फिरोजाबाद। रामनगर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया। साथ ही गोवधर्न महाराज की भव्य झांकी के दर्शन कराएं गए।
कथा वाचक आचार्य सौरभ उपाध्याय शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने इंद्र का घमण्ड दूर करने के लिए अपनी एक अंगुली से गोवर्धन पर्वत का उठाकर गोंकुलवासियों की रक्षा की। उन्होंने गोकुलवासियो से गोवर्धन महाराज की पूजा कराई। कथा पंडाल में गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। जिसका भक्तगणों ने पुण्यलाभ लिया। वहीं कथा पंडाल में मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रहे भजन पर भक्तगण थिरकते नजर आए।