फिरोजाबाद: धूमधाम से निकली भगवान बुद्व की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान बुद्व जयंती महोत्सव समिति द्वारा भगवान बुद्व की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सोमवार को बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्व की भव्य शोभायात्रा अच्युतानन्द बुद्ध विहार गौतम नगर हिमायूंपुर से निकाली जायेगी। जो कि भीम नगर, पुरुषोत्तम नगर, इस्लाम गंज, स्टेशन रोड, गांधी पार्क चैराहा, सेंट्रल चैराहा, गंज चैराहा, डाकखाना चैराहा, कोटला चुंगी़ से बुद्ध बिहार नगला मिर्जा बड़ा, सैलई, बंबा रोड़ होते हुए रत्न कुंज बुद्ध बिहार गौतम बुद्ध मार्ग, नगला मिर्जा पर पहुंचकर सद्दभ्य सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
शोभायात्रा में अध्यक्ष सुमन गौतम, उपाध्यक्ष लता सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, राखी सागर, चित्रा जौहरी, नीतू बौद्ध, सुनीता सिंह, केडी जाटव, भगवानदास शंखवार, केपी सिंह, रघुराज सविता, देवी सिंह कुशवाह, उदयवीर सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, रोहित नंद वंशी, वीरेंद्र सिंह, रुमाल सिंह, नरेन्द्र, पप्पू गुर्जर, संतोष कुमार शंखवार आदि मौजूद रहे।