फिरोजाबाद: सक्षम फाउण्डेशन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल



फिरोजाबाद। सक्षम फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा जरौली कला में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्षम फाउण्डेशन के पदाधिकारियो ने टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह ने गरीब, असहाय एवं साधु संतों को कम्बल प्रदान किये।

कार्यक्रम में टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने ट्रस्ट के सेवा कार्य में हमेशा तन, मन, धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि सक्षम फाउण्डेशन द्वारा इस कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय एवं सांधु संतों को कम्बल प्रदान करना एक अच्छा कार्य है। बृजेश उपाध्याय ने कहा कि ट्रस्ट सहीं समय पर गरीबो को कम्बल प्रदान कर रहा है। जिसके लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी साधूवाद के पात्र है।

प्रांत सह बैद्विक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रजप्रात के आनंद कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भले ही व्यक्ति मंदिर न जाएं, लेकिन नर सेवा जरूर करें। नर सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के प्रबंधक अरमिंदर सिंह ने किया। इस दौरान रविकांत, यतेंद्र कुमार, धीरज चंद्रप्रकाश, अनिल, केके वर्मा, सुशील, संदीप त्यागी, महिला प्रमुख डाॅ शिखा यादव, पूनम सिंह, संस्था अध्क्ष राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter