फिरोजाबाद: भारतीय संस्कृति और साहित्य के विकास में सिंधी भाषा का योगदान विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी



फिरोजाबाद। उ.प्र. सिंधी अकादमी भाषा विभाग द्वारा फिरोजाबाद क्लब में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और साहित्य के विकास में सिंधी भाषा का योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये।

मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि डाॅ जेठानंद लालवानी ने संस्कृति और साहित्य के विकास में सिंधी भाषा का योगदान विषय पर प्रकाश डाला। वह सिंधी, हिंदी, अग्रेंजी और गुजराती भाषा के विद्वान साहित्कार है। उनको केंद्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। सिंधी लोक संस्कृति पर उनकी अनेके पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री रश्मि रामाणी, सुंदरदास गोहराणी, डाॅ अनिल अहूजा, डाॅ राम पंजवाजी कानपुर, हेमंत भोजवानी आगरा, डाॅ रामसेनही शर्मा यायावर, अनूप चंद्र जैन एडवोकेट आदि ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।

संगोष्ठी में नानक चंद वासवानी (सहसंयोजक), अभिनव वासवानी (समन्वयक), कृतिका चावलानी, सुशील चावलानी, सुरेश कन्हैयानी, सीतल इसरानी, नमन बंसल, मोहनसोनी, खुशाल लालवानी, अनिल लालवानी, पीतांबर लालवानी, घनश्याम लालवानी, विनोद कृपलानी, सुरेश लालवानी, मदन आनन्दानी, सुरेश पंजानी, किशन चेलानी, विजय भम्भानी, सचिन नवलानी, सिद्धार्थ तोलानी, प्रांजल वासवानी, शाश्वत वासवानी, राजेश चेलानी, जय आनंदानी, किशन आनंदानी, विकास भम्भानी, किरन तोलानी, कविता इसरानी, खुशबू तोलानी, रश्मि आनंदानी, कीर्ति लालवानी, अनू लालवानी, महिमा लालवानी, नूपूर सोनी, वंदना चेलानी, प्रिया भम्भानी आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter