फिरोजाबाद: श्रीराम कथा में बही भक्ती की व्यार



फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कन्या को उसकी मां संस्कारित कर शिक्षा देती है। जिससे वह ससुराल पहुंचकर दोनो परिवारों में सामंजस कायम रख सकें।

रानीवाला कम्पाउंड में चल रही राम कथा में कथा व्यास आचार्य रूद्रदत्त भारद्वाज ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण के साथ वन का भ्रमण करते हुए पंचवटी पर पहुंचे और विश्राम करने लगे। पंचवटी से ही रावण माता जानकी का हरण किया था। भगवान राम, लक्ष्मण सीता की खोज करते हुए किसकिंदा पहाड़ पर पहुंच गए। जहां सुग्रीव से उनकी मित्रता हुई। रामकथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

आरती के बाद कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर मनोज, राजेश दुबे आदर्श, आचार्य सुधीर शर्मा, सुशील गुप्ता, रविंद्र वर्मा, पीके शर्मा, संजेश नरायण शर्मा, ऋषि कुमार, अंकित पचैरी, लालता प्रसाद शर्मा, आदित्य वशिष्ठ, दीप्ती भारद्वाज, पूनम शर्मा पार्षद अर्चना दुबे, अंजना सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 356

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter