फिरोजाबाद: एकल काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित ’एकल काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने भारत रत्न वाजपेई की ’मेरी इक्यावन कविताएं’ शीर्षक पुस्तक में संकलित कविताओं में निहित उनकी दूरदर्शिता एवं विचारधाराओं को अभिव्यक्ति देते हुए भावपूर्ण कविताओं का मंचन किया।

इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी राजनीतिक यात्राओं से जुड़े कई रोचक तथ्यों पर चर्चा की गई। प्रतिभागी छात्रों में रितु, शिवानी यादव, विदुषी, आयुषी और खुशबू जैन ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।  कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ माधवी सिंह और डॉ अंजू गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रो. विनीत गुप्ता, प्रो. प्रेमलता, डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ विनीता सिंह, तरन्नुम निसां सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1477

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter