फिरोजाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्याऐं

-जनसुनवाई के दौरान आई पांच शिकायतों को संबंधित थाना प्रभारी को दूरभाष पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए

फिरोजाबाद। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मीना कुमारी, सदस्या राज्य महिला आयोग उ.प्र. ने सिबिल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में महिलाओं की समस्याओं को सुन संबधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

बुधवार को निरीक्षण भवन सिविल लाइन मे राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने महिला की समस्याऐं सुनी। जनसुनवाई के दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने पाचों प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर उक्त प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही करने के साथ अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष मटसैना को उक्त प्रकरणों की मॉनीटरिंग करने के साथ कृत कार्यवाही से सात दिवस के अन्दर अवगत कराने के निर्देश दिए।

सदस्या द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं कमशः निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के विषय में विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की। इसके बाद महिला आयोग की सदस्या द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगला अमान, नारखी का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या ने बालिकाओं वार्ता कर शिक्षा संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा खाना-पान की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की।

जनसुनवाई के दौरान अनुराधा सिंह डिप्टी कलेक्टर, मुख्यालय, मिथलेश कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, आशीष पाण्डेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कृष्ण मोहन सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, निधि सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, चंचल त्यागी क्षेत्राधिकारी सदर, सूर्यकुमार मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र मोहन जिला सूचना अधिकारी, अरविन्द कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी, रंजना गुप्ता थानाध्यक्ष मटसैना, गीता कुमारी महिला-उप निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ, अपर्णा कुलश्रेष्ठ संरक्षण अधिकारी, शिक्षा सारस्वत प्रभारी वन स्टॉप सेन्टर, विपिन मिश्रा आंकड़ा विश्लेषक, अंजुली वर्मा सामाजिक कार्यकत्री आदि मौजूद रहे।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!