फिरोजाबाद: व्यापार मंडल नई कार्यकारणी को शपथ दिलाकर मनाया शहीदी दिवस



-संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट हो व्यापारी

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहीदी दिवस मनाकर व्यापारियों को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि व्यापारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।

लालऊ रोड स्थित महाकाल रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों को एकजुटता का परिचय देना होगा। जब व्यापारी एकजुट होगें तो उनका उत्पीड़न कोई नही कर पाएगा। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल ने शहीदी दिवस मनाकर बरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया है।

प्रदेश संरक्षक मदनलाल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने लालऊ रोड बाजार कमेटी, महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें बलराम सिंह अध्यक्ष, सोनू झा कोषाध्यक्ष, रमेश यादव महामंत्री, सुनील राजोरिया चेयरमेन बनाया गया। महिला व्यापार मंडल में चेयरमैन नीतू शर्मा, प्रभारी निरंजना सिंह, संयोजक मीरा देवी को शपथ दिलाई गई। शहीद दिवस में सभी व्यापारी भामाशाहों ने 2 मिनट का मौन धारण कर जो व्यापारी शहीद हुए हैं उन्हे श्रद्धांजलि दी। पांच व्यापारियों को सम्मान से नवाजा गया।

बैठक में देश दीपक यादव, राजेश अग्रवाल, अमित बाष्र्णेय दुष्यंत यादव, पार्षद श्याम सिंह यादव, विजय भंमानी, शुभम राजपूत, दिलीप मिश्रा, अनुज यादव, दिगंबर सिंह, सत्यवीर, नीरज यादव, रमेश यादव, पिंकी यादव, विपुल अग्रवाल, पंकज बंसल आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583