फिरोजाबाद: स्वयंसेविकाओं ने लगाया बापू बाजार



फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने चयनित लेबर कॉलोनी में गरीब एवं निम्न वर्ग को सहायता प्रदान करने हेतु बापू बाजार लगाया। बापू बाजार में स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न प्रकार के कपड़े, साड़ी, सूट, जींस, टॉप, स्टेशनरी, फ्रॉक, भेलपुरी इत्यादि की बिक्री की।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रिया सिंह एवं डॉ निशा के नेतृत्व स्वयं सेविकाओं ने लेबर कॉलोनी में बापू बाजार लगाया। बापू बाजार में बिहार बस्ती के लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस बाजार का मुख्य उद्देश्य लोगों की मदद करना था, जिससे वह अपने आप को निम्न न समझे और इसका उपयोग भी अच्छे से कर सके। बापू बाजार में लोगों ने साड़ी, सलवार सूट, लहंगे, जींस, टॉप और स्टेशनरी के समान बहुत सस्ते मूल्य पर ख्रीदी।

उन्होंने बाजार से अधिक से अधिक वस्तुओं को खरीदने का प्रयास किया और लोगों को भी खरीदने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त बची हुई वस्तुओं को दतौजी कला एवं विष्णु नगला बस्ती में डॉ प्रिया सिंह एवं स्वयंसेविकाओं की मदद से लोगों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद भोलानाथ और वहां के जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter