फिरोजाबाद: हम उन देश भक्तो और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के ऋणी है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई-बेवीरानी मौर्या

-जनपद की प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

फिरोजाबाद। जनपद की प्रभारी मंत्री बेवीरानी मौर्य ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में तिरंगा फहराकर कृतज्ञ राष्ट्र के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुये भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिए।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेवीरानी मौर्य ने कहा कि हम उन देश भक्तो और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के ऋणी है। जिन्होंने हमें न केवल आजादी दिलाई अपितु एक मजबूत संविधान बनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बलो में हमेशा से ही तत्परता से हमारे देश की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी बहादुरी और समर्पण को सलाम करना हमारे लिये सम्मान की बात है। गणतंत्र दिवस केवल जश्न मनाने का ही दिन नहीं है, बल्कि प्रगति का जायजा लेने और उत्पन्न चुनौतियों का मूल्यांकन करने का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में पिछले 75 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य एवं टेक्नोलौजी सभी क्षेत्रो में हमने विशिष्ट उपलब्धी हासिल की है। इस दौरान हमने एक मजबूत अर्थ व्यवस्था का निर्माण किया है और विश्व में हम वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आज के दिन हम अपने देश को इसलिये भी याद करते हैं क्योकि इसी संविधान ने हमें न्याय, समानता और स्वतंत्रता जैसे अधिकार दिलाये हैं। हमे इस संविधान के मूल्यों का सदैव पालन करना चाहिये और हमें इस देश के विकास में पूर्ण भागीदारी करनी चाहिये। इसके साथ-साथ डाॅ भीमराव आंबेडकर सहित उन संविधान विदो को नमन करती हूँ जिन्होंने हमें इतना मजबूत संविधान प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि भारत सभी जातियो एवं वर्गों का है इसको जोड़े रखने का कार्य हमारे संविधान ने ही किया है। हमारे सामने जो चुनौतियों है, उनको हमें मिल जुलकर संकल्पित होकर खत्म करना चाहिये। आज हमारे पास मानव संसाधन है अगर हम एक जुट रहें तो निश्चित रूप से हम भारत को एक विकसित देश बनाने में कामयाब होंगे। हम सभी अपनी जिम्मदारियों को निभाये और एक सशक्त भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि भारत विश्वगुरू के रूप में उभर कर सामने आये। मुख्य अतिथि ने परेड ग्राउण्ड पर पुलिसजनो को उनकी उपलब्धियों के लिये मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किये।

वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आईवे इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं जयपुरिया स्कूल तीसरे नम्बर पर रहा। मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रधानाचार्यो को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जज हरवीर सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त ऋषिराज सहित आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1045

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!