फिरोजाबाद: नौ मई तक भाजपा का चलेगा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान

-मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर वक्फ कानून की दी जायेगी जानकारी

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर की एक कार्यशाला वक्फ बोर्ड संशोधित अधिनियम के जनजागरण अभियान के संबंध में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र मंत्री राहुल चैधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में किए गए ऐतिहासिक संशोधनों को लेकर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को मिलेगा। यह अभियान जनता के बीच पारदर्शिता, न्याय और सबके लिए समान अधिकार के संकल्प को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पर भूमाफियाओं का कब्जा था। गरीब मुस्लिमों को कोई फायदा नहीं मिलता था। कार्यशाला के माध्यम से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, जनजागरण और न्यायपूर्ण व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वक्फ बोर्ड की हजारों संपत्तियाँ आज भी आमजन की पहुँच से बाहर हैं। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पारित यह विधेयक वक्फ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।

भाजपा आज से 9 मई तक वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाएगी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर वक्फ कानून की सही जानकारी दी जाएगी। इस दौरान नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ राम कैलाश यादव, सुनील शर्मा, अरविंद पचैरी, सुशील जैन, सचिन जैन, राजेश चैहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, आनन्द अग्रवाल, डॉ एसपी लहरी, हनुमन्त सिंह बघेल, मनप्रीत कीर, राघवेंद्र सिंह, केशव फौजी, विष्णु सक्सेना, मु असनत, गुलजार अंसारी, विजय जैन, राधेश्याम यादव, अब्दुल वहीद, शाहनवाज अंसारी पार्षद, सुरेंद्र सावन झा, भगवान सिंह, मुन्नी देवी महिला,, डॉ मधुरिमा गुप्ता, मालती घनगर, केके गाँधी, राम लड़ैती, आकाश शर्मा, अंकित तिवारी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता, सतीश चंद्र प्रजापति, रामनरेश कटारा, कैलाश ओझा, आकृति सहयोगी आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1442