फिरोजाबाद: युवा कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि



फिरोजाबाद। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद वेग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद वेग ने कहा कि स्व. राजीव गांधी विषम परिस्थितियों में देश के प्रधानमंत्री बने थे। 31 अक्टूबर 1984 को उनकी मां और देश की लौह महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी इससे पूर्व राजनीति से दूर थे, लेकिन देश के हालातो को देखते हुए स्वत्र राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभाला। ं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उन्होंने 18 वर्ष के नौजवानों को मताधिकार, नई शिक्षा नीति, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज विधेयक एवं नगर पालिका विधेयक जैसे तमाम ऐतिहासिक कदम देश के हित में उठाये। इस दौरान मिर्जा मजहर बेग, सौरभ पोरवाल, आशीष तिवारी, अरशद कुरैशी, अयूबी, यामीन मसूदी, मोहम्मद इमरान, अफरोज अली, मोनिस खान, गोलू यादव, आकाश आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583