फिरोजाबाद: युवा नेतृत्व क्षमता वर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन द्वारा युवा नेतृत्व क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन संस्कारशाला, कबीर नगर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा, प्रबंधन और विकास के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।

कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि आज का युवा हमारे देश का भविष्य है। उनकी नेतृत्व क्षमता को सही दिशा देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। भविष्य में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि युवाओं को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सके।

इस पहल ने युवाओं को न केवल नेतृत्व के गुण सिखाए, बल्कि उनके आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान भावना राठौर, दिव्या, बिट्टू, नेहा, काजल, रोली, वंदना, कुमारी सोनम, प्राची राठौर, संध्या, मुस्कान, परी, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 196

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!